फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठान मोहल्ला में ससुरालियों ने महिला का सिर फाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट थाने के पठान मोहल्ले में शुक्रवार को ससुरालियों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इस हमले में पत्थर लगने से महिला का सिर फट गया। सूचना पर महिला के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस को तहरीर दी गई है।

हमले में घायल महिला मूल रूप से आगरा के लोहा मंडी थाना क्षेत्र के बिल्लोचपुरा की रहने वाली है। महिला ने बताया कि ससुराल वाले उससे मायके वालों से पैसे लाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर कई बार हंगामा भी हुआ है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे करीब एक बार फिर से ससुरालियों ने इसी मांग को लेकर हंगामा काटा। विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट कर दी। महिला का आरोप है कि इस दौरान ननद ने उसके सिर में पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से सिर फट गया। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें