फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदुआगंज के तिहरे हत्याकांड में जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


हरदुआगंज के चर्चित तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी साबिर अली उर्फ दिनेश प्रताप सिंह और उसके बेटे नदीम निवासीगण किदवई नगर एटा व अतरौली के सरायगढ़ी निवासी इरफान, ब्रह्मणपुरी निवासी यासीन की जमानत याचिका सत्र न्यायाधीश नवीन कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय से खारिज कर दी गई है। डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार इसी न्यायालय ने जनवरी 2018 में हुई अकराबाद में हुई राजवीर सिंह की हत्या में आरोपी महिला नीतू पुत्री राजेंद्र निवासी नहरई हाथरस की जमानत खारिज कर दी है। इसके अलावा एडीजे सात शाहिद रजा के न्यायालय से मशाअल्लाह व बाबू कुरैशी निवासीगढ़ बरला की जमानत एडीपीएस के मुकदमे में खारिज की गई है। ये जानकारी एडीजीसी गोपाल सिंह राणा ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें