फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना बन्ना देवी के मोहल्ला मोहन नगर में रविवार को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला के परिजन उसे लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे, यहां पर उसकी हालत को देखते हुए जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां पर महिला का उपचार चल रहा है।

मोहन नगर की रहने वाली इस महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी। शादी के शुरुआती वर्षों में तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। लेकिन बाद में दांपत्य जीवन की गाड़ी हिचकोले खाने लगी। कुछ दिनों से पति पत्नी में घरेलू विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


रविवार को भी किसी बात पर विवाद हुआ। जिसके चलते महिला ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। संयोग से उसी समय महिला का पति मौके पर था। उसने शोर शराबा कर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


किसी तरह महिला को बचा लिया और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डाक्टरों ने अस्पताल में सीमित सुविधाओं का हवाला देतेे हुए और अच्छे इलाज की जरूरत बताते हुए उसे मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें