फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्टर के बैग का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विहिप नेता व एक्सपोर्टर के नौकर की स्कूटी से 3.20 लाख रुपये का बैग चोरी होने के मामले में पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तो दर्जकर ली, लेकिन अभी तक उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि वह अपनी जांच को आगे बढ़ा सके।

गुरुवार को सूर्य विहार निवासी विहिप के पूर्व महानगर संयोजक व आर्टिफिशीयल ज्वैलरी के एक्सपोर्टर अभिराम गोयल के नौकर पुष्पेंद्र एवं धर्मेंद्र की आंखों के सामने चोर स्कूटी की डिग्गी तोड़कर 3.20 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना जब विहिप नेता व पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग चोरी करने बदमाशों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। पुलिस अभी तक नौकरों को शक के घेरे में लेकर जांच आगे बढ़ा रही। यही कारण है कि पुलिस उनसे दूसरे दिन भी पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें