फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेत कर हुई हत्या के बाद मकान मलिक ने बच्चों सहित मकान छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भुजपुरा में किराए पर रहने वाली अनवरी की गला रेत कर हत्या के बाद उस मकान के मालिक का परिवार दहशत में मकान ही छोड़ कर चला गया है। मकान मालिक जमीर की पत्नी मीना, पति और अपने पांच बच्चों के साथ अपनी बहन के घर चली गई है। जिस कमरे में अनवरी किराए पर रहती थी उसे पुलिस ने सील कर दिया है।


भुजपुरा के कलवारी मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले अचार विक्रेता लाल मोहम्मद ने घरेलू विवाद में गुरुवार को पत्नी अनवरी (40) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस मकान का मालिक जमीर भी इसी मकान में रहता था। उसके भी पांच बच्चे हैं। वारदात के बाद जमीर की पत्नी मीना और उसके पांच बच्चे मौके पर कटे पड़े गले और फैले खून को देखकर बुरी तरह सहम गए। गुरुवार को पूरे दिन पुलिस का आना जाना और कमरे को सील करने की औपचारिकता का काम भी होता रहा।
विज्ञापन


अनवरी का शव भी वहीं पर सील किया गर्या। यह सब देखकर मीना और उसका परिवार बुरी तरह दहशत में आ गया। गुरुवार को दिन तो किसी तरह कट गया लेकिन शाम होते ही मीना को घटना के संबंध में अजीब तरह के ख्याल आने लगे। उसका वहां एक पल भी रुकना मुश्किल हो गया। इसके बाद मीना ने अपने पति जमीर और पांच बच्चों के साथ भुजपुरा में ही थोड़ी दूरी पर रह रही बहन के घर में शरण ली। शुक्रवार को भी मीना मकान पर नहीं आई, वहां पर ताला लगा हुआ है।

बेसहारा बच्चे अब दादी के सुपुर्द किए
भुजपुरा में मोहल्ला कलवारी में मामूली बात पर पत्नी की हत्या करने वाले अचार विक्रेता लाल मोहम्मद के पांच बच्चे बेसहारा हो गए थे। अब उन बच्चों को अब उसकी दादी सरवरी के सुपुर्द किया गया है। इससे पहले हत्या के आरोपी लाल मोहम्मद के सगे भाई जमील ने इन बच्चों को उनके पुश्तैनी मकान में शरण देने से इनकार कर दिया था। 19 साल पहले लाल मोहम्मद का निकाह अनवरी से हुआ था।

उसके पांच बच्चे मुमताज (17), सरताज (15), रेशमा (12), सारिक (9) और छह वर्षीय हुमा हैं। अनवरी की हत्या के बाद लाल मोहम्मद फरार हो गया। इससे बच्चे बेसहारा हो गए। गुरुवार को बच्चों के चाचा ने घर में रखने से इनकार कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जमील ने कहा कि उसे बच्चों को साथ रखने के लिए कभी भी इनकार नहीं किया। बच्चों को उनकी दादी सरवरी के सुपुर्द किया गया है। सरवरी ने बताया कि लाल मोहम्मद का बर्ताव शुरू से ही घर में बेहद खराब था। वह माता पिता के साथ भी मारपीट करता था। बच्चों को साथ रखने को लेकर कोई विवाद नहीं रहा। बच्चों ननिहाल में या दादी के साथ जहां भी इच्छा हो रह सकते हैं।
विज्ञापन



डरी सहमी सी हर बात, एक गली तीन वारदात
गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में मोहल्ला कलावरी में एक गली में ही तीन वारदात हुईं। पति लाल मोहम्मद ने पत्नी अनवरी की गला रेतकर हत्या कर दी। घरेलू क्लेश में युवक बब्बू ने तेजाब पी लिया उसकी मौत हो गई और पोस्टमार्टम के बाद शव मोहल्ले में आया। जबकि मानसिक रूप से परेशान युवक शफी को खुद को आग लगा ली। वह 90 फीसदी जली अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती है। यह तीनों मामले एक ही गली के हैं। इसके बाद गली में माहौल यह है कि लोग एक दूसरे जो बातें कर रहे हैं, उनमें घटनाओं का असर साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें