फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन पर पानी पीने उतरा अधेड़ हुआ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन




टूंडला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से खुर्जा जा रहे आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति दो दिन पहले हाथरस जंक्शन से लापता हो गया। अधेड़ हाथरस जंक्शन पर पानी पीने के लिए उतरा था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक विक्षिप्त है। हरेंद्र सिंह (55) निवासी मुरली विहार, शाहगंज आगरा मंगलवार को टूंडला स्टेशन से खुर्जा जाने के लिए अपनी मां बलजीतो के साथ ट्रेन में सवार हुआ था।
विज्ञापन




हाथरस जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर हरेंद्र पानी पीने के लिए उतरा। इसके बाद से वह लापता हो गया। मां ने घरवालों को इस बात की जानकारी दी। गुरुवार को थाना अलीगढ़ जीआरपी मेें हरेंद्र के भांजे रजत कुमार ने मामा की गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर के अनुसार गुमशुदगी दर्ज कर ली है। लापता हरेंद्र की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें