फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में युवक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मडराक के मुकंदपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में छर्रा लगने युवक जख्मी हो गया। युवक के दाहिने हाथ में छर्रा लगा है। युवक को गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का आरोप है कि फायरिंग करने वाले उसके रिश्तेदार हैं। उनसे लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसके चलते निशाना बनाकर मेरे ऊपर फायरिंग की गई थी। इधर, पुलिस इस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


मडराक थाना के पडियावली गांव निवासी पंकज मंगलवार शाम को मुकंदपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया। पंकज का आरोप है इस समारोह में उसके गांव के ही कुछ रिश्तेदार भी शामिल हुए। उनसे लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस बात से वह रंजिश मानते हैं। शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान उन्होंने मुझे निशाना बनाकर गोली चलाई। वहीं, मडराक पुलिस के अनुसार फिलहाल युवक को जख्मी हालत में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। उसने तहरीर भी दी है। मामला आपसी विवाद का है। निशाना बनाकर गोली मारने की बात संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें