फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया पति को बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के नगला कलाल निवासी नीलम शुक्रवार को अपने पति सुनील को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने की फरियाद लेकर एसएसपी के पास पहुंची।

महिला ने बताया कि थाना बन्ना देवी पुलिस 30 अक्टूबर को उसके पति सुनील को रात को घर से उठा ले गई। तब से अभी तक पति को बंधक बनाकर रखा हुआ है।

कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद भी पुलिस पति को छोड़ नहीं रही है और न ही उस पर लगे आरोपों के बारे में कोई जानकारी दे रही है।

एसएसपी ने महिला को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में थाना पुलिस से जानकारी लेंगे। अगर, सुनील बेगुनाह है तो उसे तत्काल छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें