फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर की बीवी पर हमले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के रामघाट रोड पर आरएएफ रोड स्थित तिरुपति विहार में रविवार शाम ट्रांसपोर्टर हरवीर चौधरी की पत्नी को नकाबपोश बाइक सवारों द्वारा गोली मारने की घटना में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस मुकदमे में बाइकर्स सजल चौधरी के भतीजे सहित दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

तरुपति विहार फेस-तृतीय निवासी हरवीर चौधरी की पत्नी नीलम उर्फ जूली घर में दूसरी मंजिल पर थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक दरवाजे पर आकर अंदर घुसे चले आए और उन्होंने हरवीर के विषय में पूछा।
विज्ञापन


इस पर पत्नी ने आकर यह कहा कि वह नहीं हैं और उनके मुंह पर नकाब बंधा होने का कारण पूछा तो हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे महिला के जांघ व कमर के मध्य गोली जा धंसी और हमलावर भाग गए। मुकदमे के अनुसार हमलावरों को भागते समय जब दरवाजे पर रोका तो वहां उन्होंने हरवीर आदि पर भी फायरिंग की और निकल गए।

हरवीर के अनुसार मुकदमे में पुष्पेंद्र व रामू उर्फ रामगोपाल को नामजद किया है। इनमें पुष्पेंद्र रामघाट रोड के सूचीबद्ध बाइकर्स सजल चौधरी का भतीजा है जो इन दिनों शरद व जीतू की हत्या में जेल में है।
विज्ञापन


बता दें कि खुद हरवीर चौधरी वर्ष 2014 में हुई रामघाट रोड के बाइकर्स शरद गोस्वामी की हत्या में जेल जा चुका है।हालांकि अब उस हत्या में अंदरखाने इनका समझौता हो गया है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें