फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-सुबह दो महिलाओं से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में सक्रिय झपटमारों ने रविवार सुबह-सुबह फिर दो वारदातों को अंजाम दे डाला। एक घटना सासनी गेट के आगरा रोड पर दूध लेकर लौटती महिला संग हुई और दूसरी बन्नादेवी के आईटीआई रोड पर मॉर्निंग वाक को निकली महिला संग हुई। दोनों घटनाओं में बदमाश महिलाओं के कुंडल लूट ले गए। इन दोनों के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वाकये के अनुसार सासनी गेट खिरनी गेट बड़ा गोबर निवासी राकेश वर्मा की पत्नी पूनम वर्मा हर रोज सराय हरनारायण दूध लेने जाती हैं। रोजाना की तरह वह सुबह दूध लेकर लौटते समय जैसे ही झम्मन लालन सरिया मिल कंपाउंड के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब छह बजे उन्हें रोक लिया और डरा धमकाकर उनके दोनों कानों से कुंडल लूटकर फरार हो गए। इस सूचना पर डायल-100 की टीम भी पहुंची। बाद में बदमाशों को आसपास खोजा भी गया। मगर खबर नहीं लगी। इस संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बन्नादेवी के आईटीआई रोड रिसालसिंह नगर निवासी अधिवक्ता लेखराज चौहान की पत्नी रानी चौहान रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सुबह करीब साढ़े छह बजे जुपीटर लॉज के सामने एक बाइक पर सवार नो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और झपट्टा मारकर कान से कुंडल लूटकर भाग गए। इस सूचना पर भी पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर बदमाशों की तलाश में लगी रही। मगर कोई सुराग नहीं लगा। बाद में घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें