क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना सिविल लाइन कोेतवाली क्षेत्रांतर्गत हमदर्द नगर निवासी नसीर अहमद ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसकी पत्नी सलमा अंजुम अपने भाइयों परवेज अली, हैदर अली और अपने बहनोई रिजवान के बहकावे में आकर अपने ससुरालीजनों के खिलाफ झूठी शिकायत कर रही है और पुलिस को गुमराह कर रही है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक सलमा अपने पति को यह धमकी दे रही है कि या तो उसे वह 20 लाख रुपये दे दे, वरना उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज करा देगी और जान से मरवा देगी। नसीर अहमद ने एसएसपी से इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।