फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला महल मोहल्ला के युवक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट इलाके के काला महल मोहल्ला के एक युवक की गुरुवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की शाम के समय तबीयत खराब हुई थी। परिजनों ने जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
इमरान (27) पुत्र इरशाद खान निवासी काला महल, सासनी गेट ऊपरकोट मस्जिद के पास कपड़ों का फड़ लगाता था।


नौ भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था। परिजनों के अनुसार वह शाम को काम करके घर लौटा था। थोड़ी देर बाद उसे उल्लटियां होने लगीं। पेट में दर्द भी होने लगा। इस पर इमरान को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस की माने तो मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पारिवारिक कलह के कारण विषाक्त पदार्थ खाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें