फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्ण ु पुरी के एक मकान में गैस सिलिंडर में लगी आग, तीन बच्चों सहित एक महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की विष्णु पुरी कालोनी में मंगलवार को एक मकान में गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे सिलिंडर के पास ही खेल रहे तीन मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को बचाने में उनके दादा भी आग की चपेट में आ गए। परिवार के अन्य लोगों की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम तक बच्चों की हालत में सुधार हुआ।

आकाश कश्यप निवासी विष्णुपुरी, क्वार्सी रामघाट रोड पर कचौड़ी की दुकान लगाते हैं। आकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह हॉकर सिलिंडर देकर गया था। सिलिंडर खत्म होने के कारण पत्नी राधा किचन के बाहर बने चूल्हे पर चाय बना रही थी। पत्नी चाय को चूल्हे पर रखकर छत पर कपड़े डालने चली गई। इस दौरान पिता ओमप्रकाश सिलिंडर को किचन की ओर लेकर गए। वह किचन के बाहर सिलिंडर को रखकर उसका ढक्कन खोला। ढक्कन खोलते ही सिलिंडर ने चूल्हे से आग पकड़ ली। उसके आग पकड़ते ही तेज लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


इससे वहां खेल रहा 18 माह का बेटा राम और बहन हेमलता की दो बेटियां (तीन वर्षीय संध्या और पांच वर्षीय नंदनी) भी आग की चपेट में आ गए। तीनों बच्चों को बचाने की कोशिश में पिता ओमप्रकाश का चेहरा, हाथ और पैर झुलस गए। पिता की चीख-पुकार सुन पत्नी राधा छत से नीचे उतरी उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। पड़ोसियों ने रेत, पानी और गीला कपड़ा डालकर आग को बुझाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आकाश के अनुसार तीनों बच्चों की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन


घर का सामान भी जला
आग लगने से किचन के पास रखा घर का जरूरी सामान भी जल गया। वहीं, हादसे के दौरान गनीमत रही की सिलिंडर फटा नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सिलिंडर में आग लगने से पड़ोस के घरों में रहने वाले लोगों में हलचल मच गई। सिलिंडर फटने के डर से पड़ोस के घरों से निकलकर बच्चे और महिलाएं सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें