फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रेम विवाह कर सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र की जौहराबाग में रहने वाले एक पति-पत्नी ने एसएसपी से खुद के साथ ऑनर किलिंग होने की आशंका जताई है। इस संबंध में विवाहिता ने अपने चाचा-चाची पर संपत्ति के लिए उसकी तथा उसके पति की हत्या की आशंका व्यक्त की है। साथ ही एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जौहराबाद निवासी समरीन पुत्री मो. इब्राहिम ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसके पिता तथा मां का निधन हो चुका है। मां-बाप के निधन के बाद उसकी देखभाल चाचा-चाची ने की। वह बालिग है और उसने 4 जून 2018 को मो. रिहान पुत्र मो. सलीम के साथ प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात उसके चाचा-चाची को मंजूर नहीं है, क्योंकि उसके परिजन उसके लिए करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। इस संपत्ति पर उनकी नीयत खराब हो गई है और यही कारण है कि वह उसे तथा उसके पति को मारना चाहते हैं। उन्होंने एसएसपी को दिए पत्र में अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें