क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
कोतवाली इलाके की एक विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़िता की ओर से कहा गया है कि कुछ वर्ष पहले ही जब से उसकी शादी होकर वह अपनी ससुराल आई तभी से ससुर उस पर गलत नजर रखता है।
शुरू में तो उसने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन जब जेठ ने इरादतन गंदे गंदे इशारे करने शुरू किए तो उसने यह बात अपने पति को बताई। इस बात पर घर में झगड़ा भी हुआ लेकिन जेठ ने आरोप नकार दिये।
इसके बाद कुछ दिन घर में सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद जेठ की उल्टी सीधी हरकतें फिर शुरू हो गई। एक दिन जेठ ने अवसर पाकर उसे अकेले में दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
साथ ही धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। इस घटना को पहले तो किसी ने विश्वास नहीं किया लेकिन जब पिछली घटनाएं और कुछ परिस्थिति जन्य साक्ष्य दिखाए गए तो परिजन इस पर सहमत हुए कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। तहरीर दी गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।