फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस से रंगदारी मांगने की जांच क्राइण ब्रांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले की जांच क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दी गई है। अब तक पता चला है कि इस मामले में आखिरी काल दिल्ली से की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संबंधित नंबर बंद है। यह नंबर फर्जी आईडी पर जारी किया गया है। दूसरी ओर इस प्रकरण में अस्पताल के ही कुछ कर्मी या जुड़े लोगों पर भी शक की सुई घूम रही है।

गत शनिवार को डीडी अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा को फोन कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद को डीके सिंह बताते हुए दिल्ली का होना बताया और कहा कि प्रधानमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर उनके अस्पताल की अनियमितताओं के संबंध में उनकी शिकायत हुई है। एक लाख रुपये दें तो मामला रफा दफा हो सता है।
विज्ञापन


उसने आठ दस बार फोन आए। हर बार एक लाख रुपये की मांग की और नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। सीएमएस डा. याचना शर्मा के पुलिस से शिकायत करने और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फोन आने बंद हो गए। अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि जिस नंबर से फोन किया गया था वह फर्जी आईडी पर जारी किया गया था। इसके अलावा आखिरी बार फोन दिल्ली की लोकेशन से किया गया था। पुलिस इस इस नंबर से अन्य लोगों को किए गए फोन और उनसे फोन करने वाले के संपर्क के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कवायद में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें