फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स लूटकर भाग रहे बदमाश को प ुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


होली के दौरान रेलवे जहां एक ओर बड़ी संख्या में यात्रियों के बोझ से परेशान हैं। वहीं, राजकीय रेलवे पुलिस के लिए चोर, लुटेरों की सक्रियता सिरदर्द बन गई है। जंक्शन पर सोमवार रात से लेकर मंगलवार तक लुटेरों ने चार यात्रियों को अपना शिकार बनाया।


हाथरस की एक महिला अनीता ने बताया कि वह बन्नादेवी के प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में तैनात है। सुबह हाथरस से ड्यूटी करने के लिए अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन से आई थी। जैसे ही ट्रेन से उतरकर पैदल स्टेशन से बाहर जाने लगी लुटेरे ने उसका पर्स छीन लिया। जीआरपी ने लुटेरे को पकड़ लिया। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर सोमवार रात को रामादेवी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी भागलपुर, बिहार का स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से सोमवार रात को एक बदमाश हाथ में लगा मोबाइल फोन छीन ले गया। महिला ने शोर मचाया तब तक बदमाश सिटी साइड की ओर टूटी बाउंड्रीवाल फांदकर फरार हो गया। महिला बिना तहरीर दिए ही वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरी घटना प्लेटफार्म नंबर सात से बस अड्डे की ओर जाते समय अनिल निवासी मेरठ से पांच हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। चौथी घटना सुरेंद्र निवासी अलीगढ़ के साथ हुई। प्लेटफार्म नंबर दो पर उसकी किसी ने जेब काट ली। जेब में 10 हजार रुपये रखे थे। जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार हाथरस की महिला की तहरीर के अनुसार बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, अन्य तीन मामलों में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें