फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों में लूट करने वाले तीन दबोचे, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जीआरपी ने पैसेंजर ट्रेनों में लूट करने वालों तीन अभियुक्तों को चोला स्टेशन से शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार मोबाइल और दो चाकू बरामद किए हैं।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि चोला स्टेशन पर तीन अभियुक्त पैसेंजर ट्रेन में लूट करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद एक टीम बनाकर स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें तीन लोग संदिग्ध नजर आए, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में अपना नाम भोला उर्फ केशव निवासी वैर ककोड जिला बुलंदशहर, मोहित उर्फ कालू निवासी गांव खानपुर थाना खुर्जा देहात व हंसराज उर्फ हंस निवासी गांव खवरा थाना खुर्जा बताया। तलाशी में इनके पास से दो नाजायज चाकू व चार मोबाइल मिले हैं।
विज्ञापन


तीनों अभियुक्त योजना बनाकर पैसेंजर ट्रेनों में लूटपाट, कर यात्रियों के मोबाइल, पर्स, बैग आदि लूटकर भाग जाते थे। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी खुर्जा रजनीश यादव, रघुराई, मवेंद सिंह, मनोज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें