फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स के साथ लुट गए अरमां

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में एलएलएम की प्रवेश परीक्षा देने आई बिजनौर धर्मपुर की छात्रा का गुरुवार रात पर्स क्या लुटा, उसके सपनों पर पानी फिर गया। पर्स में उसका प्रवेश पत्र रखा होने के कारण प्रवेश पत्र भी चला गया और वह प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई। हालांकि शुक्रवार तड़के उसका पर्स जरूर कलेक्ट्रेट के पास मिल गया, मगर वह खाली था। इस संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वाकये के अनुसार बिजनौर की छात्रा यासमीन ने एएमयू एलएलएम में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया था, जिसकी प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को हुई है। यासमीन 21 को अपने घर से ट्रेन में पिता के साथ सवार होकर अलीगढ़ के लिए आई। मगर ट्रेन लेट होने के कारण वह यहां करीब रात 12 बजे पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद वह रिक्शे में सवार होकर अपने परिचित एएमयू प्रोफेसर के घर जा रहे थे। रास्ते में एएमयू रोड पर बाइक सवार बदमाश यासमीन के हाथ से झपट्टा मारकर उसका पर्स लूट ले गए। यासमीन चीखती रह गई, मगर बदमाश तेजी से निकल गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास घेराबंदी कर बदमाशों को खोजने की कोशिश की। मगर कोई सुराग नहीं मिला। हां, शुक्रवार सुबह उसका खाली पर्स जरूर कलेक्ट्रेट के पास मिल गया।
विज्ञापन


इधर, यासमीन शुक्रवार को एएमयू की प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई, क्योंकि उस पर्स में उसका प्रवेश पत्र जो चला गया था। हालांकि एएमयू प्रोफेसरों की मदद से उसने काफी प्रयास किए। मगर सफलता नहीं मिली। इधर, इस संबंध में थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि पर्स में उसके 300 रुपये, सेलफोन व प्रवेश पत्र आदि जरूरी कागजात चले गए। एसएसआई सिविल लाइंस के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें