फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष पर ताला व्यापारी को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट महेंद्र नगर इलाके के ताला व्यापारी ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में तहरीर देकर व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता में इस हरकत की शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ताला व्यापारी दीपक वार्ष्णेय पुत्र स्व. श्री हरगोपाल वार्ष्णेय की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार आदित्य उर्फ राकेश पुत्र शंकरलाल निवासी मकान नंबर 297 निकट पीपल वाली धर्मशाला ने 14 जून को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि वह हनुमानपुरी गली नंबर 3 महेंद्रनगर में अपने आवास पर ही ताले बनाने व बेचने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि अरविंद कुमार आदित्य व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हमसे रंजिश मानते हैं और आये दिन फोन पर गाली गलौज करते रहते हैं।

13 जून को उन्होंने मेरे छोटे भाई सौरभ वार्ष्णेय के मोबाइल नंबर 9058329823 पर फोन किया और हमें धमकाते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं और व्यापार बन्द कराने और जान से मारने की धमकी दी, जिसकी रिकार्डिंग उसके मोबाइल मौजूद है। इंस्पेक्टर सासनी गेट अरुणा राय के अनुसार इस संबंध में जांच के आधार पर गाली-गलौज व धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच व तथ्यों के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।

- मेरा खुद का ताले का व्यापार है और मेरे तीन उत्पाद पेटेंट हैं। दीपक वार्ष्णेय भी ताले बनाते हैं और उन्हाेंने मेरे उत्पाद की डिजाइन चोरी कर उसकी कॉपी बनाना शुरू कर दिया है। करीब 8 माह पहले मैंने उनसे इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर उन्होंने कॉपी बनाना बंद करने का भरोसा दिया। मगर फिर भी वह आगे बनाते रहे।
विज्ञापन


इसी बात की शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया था तो उधर से मुझे जाति सूचक शब्दों से संबोधित कर भला बुरा कहा गया। इसी बात पर फोन पर कहासुनी हुई है, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इसमें मैं स्वयं कानूनी मदद लूंगा। मैं अभी परिवार के साथ बाहर हूं। ई मेल से पुलिस अधिकारियों को हकीकत भेज रहा हूं।
-अरविंद आदित्य, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें