फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों ने लैपर्ड के सिपाही पीटे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बेतरतीब खड़े ट्रकों को सही तरीके से खड़ा करने की कहने पर भड़के ट्रक चालकों ने गुरुवार को सारसौल पर लैपर्ड के सिपाही और होमगार्ड पर हमला बोल दिया। दोनों के साथ मारपीट की गई और पैसे छीन लिए। मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। सिपाही की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

थाना बन्ना देवी क्षेत्र में लैपर्ड संख्या 44 मूवमेंट करती है। इस पर सिपाही रुकम पाल और होमगार्ड राजवीर तैनात हैं। गुरुवार को लैपर्ड सारसौल पर एफसीआई के गोदाम के पास खड़ी थी। यहीं पर खड़े ट्रक वाले से लैपर्ड ने ट्रक को साइड में लगाने के लिए कहा। इसी पर ट्रक चालक से उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ट्रक चालक और कुछ अन्य लोगों ने सिपाही और होमगार्ड पर हमला बोलते हुए उनके साथ मारपीट कर डाली। साथ ही जेब से 7700 रुपये निकाल लिए।

होमगार्ड ने किसी तरह बच कर सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद सारसौल पुलिस चौकी और थाना बन्ना देवी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। इस मामले में सिपाही रुकम पाल की तहरीर पर ट्रक चालक अशोक निवासी जारौठ इगलास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें