कोतवाली के गांव अगोरना स्थित गोशाला के कमरे में गोशाला रक्षक का शव मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
गांव अगोरना निवासी 56 वर्षीय भूरी सिंह गांव के समीप गोशाला में गो रक्षक के रूप में सेवा करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र पास पहुंचा था। रात आठ बजे तक भूरी सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले उन्हें खोजते हुए गोशाला पहुंच गए। गोशाला के कमरे में उनका शव देख परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। खबर पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
बताते हैं कि मृतक की नाक पर किसी जानवर के काटने का निशान था। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण पता नहीं चल सका है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। संवाद