सोमवार को जिले में सात कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें एक डॉक्टर शामिल है। मरीजों में चार महिलाएं व तीन पुरुष मरीज हैं। तीन पुरुष मरीजों में एक एटा चुंगी बाईपास, दूसरे रेलवे रोड व तीसरे भगवानगढ़ी के निवासी हैं। वहीं चार महिला मरीजों में एक रेलवे रोड, दूसरी धौर्रा माफी, तीसरी सर सैयद नगर व चौथी धौर्रा माफी की निवासी हैं। सीएमओ नीरज त्यागी ने बताया कि सभी मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। संवाद