जिले में दो प्रोफेसर समेत पांच कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। दोनों प्रोफेसर में एक महिला प्रोफेसर दोदपुर व दूसरे पुरुष इकरा कॉलोनी के निवासी हैं। वहीं अन्य तीन मरीजों में महिला मरीज आगरा रोड, एक सर सैयद नगर व एक अन्य पुरुष मरीज आगरा के निवासी हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। संवाद