जिले में बृहस्पतिवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। 17 मई को एक साथ तीन लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बृहस्पतिवार को दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या अब चार है। जबकि 25 हजार 514 लोग अब तक कोरोना से स्वस्थ हो चुके है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि संक्रमित युवकों के संपर्क आने वाले सभी लोगों की कोविड जांच कराई जाएगी। संवाद