महानगर में चार दिन बाद मंगलवार को फिर कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस तरह अब जिले में तीन केस सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी के अनुसार सरसैयद नगर से 87 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाया गया है। मगर खास बात है कि उसकी हिस्ट्री नोएडा से जुड़ी है।