जिले में कोरोना के दो नए मरीज बृहस्पतिवार को भी मिले हैं। इस तरह अब सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है, जबकि एक पुराने मरीज को बृहस्पतिवार को मुक्त किया गया है। सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी के अनुसार 50 वर्षीय महिला बन्नादेवी जीटी रोड इलाके में संक्रमित पाई गई है, जबकि 75 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष दोदपुर इलाके में संक्रमित पाया गया है। इसमें पता चला है कि बुजुर्ग पिछड़े डेढ़ माह से नोएडा में रह रहे थे। इस तरह अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है। चूंकि बृहस्पतिवार को एक मरीज मुक्त किया गया है।