फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लूट की कोशिश में दंपती को बाइक से गिराया, घायल

Wed, 19 Jun 2024 04:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हिदरामई व कसेरी के बीच काली नदी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक चलती बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। इससे बाइक बच्चे सहित बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन





अतरौली कोतवाली के गांव तेवथू निवासी पुष्पेंद्र गौड़ पुत्र प्रमोद गौड़ मंगलवार की शाम अपनी पत्नी ममता देवी व बच्चे के साथ बाइक से हाथरस के गांव हसनपुर जा रहे थे। शाम करीब छह बजे काली नदी पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने टक्कर मारकर उनकी बाइक गिरा दी।





इससे पत्नी व बच्चों सहित पुष्पेंद्र गौड़ घायल हो गए। इसी बी वहां पर राहगीर आ गए तो बदमाश भाग निकले। वहीं इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि पुष्पेंद्र गौड़ ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ टक्कर मारने की तहरीर दी है। तहरीर में लूट की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें