फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हादसे में बेटी सहित दंपती घायल, चालक मैक्स छोड़कर भागा

Sat, 03 Feb 2024 03:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मथुरा जनपद के थाना राया निवासी सीताराम अपनी पत्नी शीला और बेटी कुसुमा के साथ बाइक पर जा रहे थे, तभी मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर स्थित बिसाहुली मोड़ पर मैक्स गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी घायल हो गई। हादसा होते ही मैक्स को बीच सड़क पर छोड़कर चालक भाग गया जिससे जाम लग गया।

विज्ञापन


मथुरा जनपद के थाना राया निवासी सीताराम अपनी पत्नी शीला और बेटी कुसुमा के साथ बाइक पर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजकर टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लिया गया और जाम खुलवाया गया। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें