नगर निकाय चुनाव को लेकर 13 मई को जिले की सभी तहसीलों में बने मतगणना स्थलों पर मतगणना हुई। जिले की 9 नगर निकायों के 86 अध्यक्ष पदों व 693 सभासद पदों के लिए मतगणना हुई। मतगणना को लेकर मतगणना स्थलों पर सुबह से ही कार्मिकों व मतगणना एजेंटों की भीड़ लग गई। मतगणना को लेकर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दूसरे चरण में 11 मई को मतदान हुआ था। यहां नौ नगर निकायों के 144 वार्डों में अध्यक्ष पद के लिए 86 व सभासद पद के लिए 693 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इसे लेकर आयोग के निर्देश पर 13 मई को जिले के चार केंद्रों पर अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए मतगणना कराई गई। इस मतगणना को लेकर सुबह से मतगणना अभिकर्ता और मतगणना कार्मिकों की भीड़ लगी रही।
सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद मतपेटिकाओं के मतों की गिनती शुरू हुई। प्रथम चक्र की गणना में काफी समय लगा। इसके बाद प्रशासन ने धीमी रफ्तार को देखते हुए नगर पालिका परिषद हाथरस में चार टेबल और बढ़वाईं। मतगणना स्थल के चारों ओर पुलिस बल तैनात रहा। प्रेक्षक श्रीशचंद्र वर्मा, डीएम अर्चना वर्मा, एसपी देवेश पांडेय ने मतगणना स्थल का जायजा लिया।
20 मिनट देरी से शुरू हुई मतगणना
हाथरस। एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में तीन नगर निकायों की मतगणना हुई। हैरानी की बात यह रही कि अव्यवस्थाओं के कारण सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू नहीं हो सकी। कई कार्मिक देरी से मतगणना टेबलों पर पहुंचे। इस कारण मतगणना समय से शुरू नहीं हो सकी। यंचसउ