फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक होती रही बोरों की गिनती

सार

चावल हरियाणा एवं प्रांत से खरीद करने की आशंका जताई गई है। बता दें कि पहले भी सासनी में एसडीएम ने कालाबाजारी का चावल पकड़ा था।छह घंटे तक चली कार्रवाई सासनी अष्ट लक्ष्मी एग्रोटेक प्राइवेट राइस मिल पर अधिकारियों ने लगभग छह घंटे तक डेरा जमाए रखा। जांच के दौरान राइस मिल पर कर्मचारियों एवं मालिक में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान जब्त चावल के बोरे। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

प्रशासन ने राइस मिल पर छापामार कर एक मिल से हरियाणा एवं अन्य प्रांत के चावल के कई हजार बोरे बरामद किए हैं। समाचार लिखे जाने तक बोरों की गिनती की जा रही थी। चावल हरियाणा एवं प्रांत से खरीद करने की आशंका जताई गई है। इसकी जांच की जाएगी।
सोमवार दोपहर एडीएम बसंत कुमार को सासनी हाईवे स्थित अष्ट लक्ष्मी एग्रो टेक प्राइवेट राइस मिल पर चावल खरीदकर डंप करने की सूचना मिली थी। दोपहर को उन्होंने डीएसओ धुव्र राज यादवए मंडी सचिव यशपाल सिंह, एसडीएम सासनी अंजलि गंगवार, प्रभारी तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

मिल के अंदर दो गोदाम मिले। जिसमें हजारों कट्टे चावलों से भरे हुए मिले थे। आखिरकार इतनी पर्याप्त मात्रा में चावल यहां तक कैसे आया यह जांच का विषय है। राइस मिल गोदाम में फायर सिलिंडर तो थे लेकिन वह धूल भागते नजर आए। बता दें कि पहले भी सासनी में एसडीएम ने कालाबाजारी का चावल पकड़ा था।
विज्ञापन

छह घंटे तक चली कार्रवाई
सासनी अष्ट लक्ष्मी एग्रोटेक प्राइवेट राइस मिल पर अधिकारियों ने लगभग छह घंटे तक डेरा जमाए रखा। गोदाम की बारीकी से जांच की गई। ट्रैक्टर एवं ट्रक कंटेनर की भी बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान राइस मिल पर कर्मचारियों एवं मालिक में हड़कंप मच गया। कर्मचारी, ट्रैक्टर एवं ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें