फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 संक्रमित, 35 स्वस्थ, 3300 लोगों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 35 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए अधिक से अधिक जांच पर जोर दिया जा रहा है। सोमवार को जनपद में 3300 लोगों के नमूने लिए। 1400 आरटीपीसीआर एवं 1500 एंटीजन किट से नमूने लिए गए। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में सोमवार को 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में 282 सक्रिय मरीज हैं। अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 10367 एवं स्वस्थ लोगों की संख्या 9934 तक पहुंच गई है। जनपद में 3.24 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का जांच के लिए नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें