फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : मंगलवार को कोरोना का एक भी नया केस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदवासियों के लिए यह एक राहत भरी खबर है, क्योंकि मंगलवार को जिले में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। जनपदवासी इस सूचना का इंतजार पिछले नौ महीने से कर रहे थे। जनपद में कोरोना का पहला केस 9 अप्रैल 2021 को फैज मस्जिद में सामने आया था। फिरोजाबाद का 22 वर्षीय जमाती कोरोना से संक्रमित हुआ था। उसके बाद से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती चली गई। 11 जनवरी 2021 तक कोई ऐसा दिन नहीं आया, जिस दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या शून्य हो। मंगलवार को जनपद में 2441 लोगों की जांच हुई, जिसमें से 1330 एंटीजन टेस्ट थे। एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट निगेटिव है। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट बुधवार को आएगी। दुआ करें कि आगे भी यही क्रम जारी रहे। कोरोना से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 11263 तक पहुंच गई है, जिसमें से 11154 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। करीब 4.48 लाख लोगों की अब तक जांच हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों में 56 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि वर्तमान समय में जनपद में 52 सक्रिय मरीज हैं। मंगलवार को 14 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें