हाथरस रोड स्थित गांव कजरौठ निवासी तहसील के सीजनल राजस्व संग्रह अमीन की ठंड लगने से बीमार होने के चलते मौत हो गई। रघुवीर प्रसाद शर्मा (62) पुत्र गोकुल चंद्र शर्मा तहसील में सीजनल संग्रह राजस्व अमीन थे। सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में दुकान खोल रखी थी। दो दिन पहले ठंड लगने से वह बीमार पड़ गए थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। रघुवीर प्रसाद शर्मा के बड़े बेटे अनुज कुमार दिल्ली जल निगम में इंजीनियर हैं जबकि छोटे बेटे तनुज कुमार शर्मा बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडर के पद पर पंजाब में तैनात हैं।