सड़क किनारे पलटा कंटेनर। संवाद
- फोटो : samvad
हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पंजाब के खन्ना से चला कंटेनर परचून और लोहे का सामान लादकर कोलकाता जा रहा था। कंटेनर को चालक बृजेश यादव निवासी जैथरा जनपद एटा चला रहा था। टोल प्लाजा के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कंटनेर सड़क किनारे पलट गया। चालक ने अपना इलाज निजी चिकित्सक से कराया।