हाईवे स्थित दौरऊ नहर पुल के पास शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे कार को बचाने के प्रयास में कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। पुलिस ने बताया है कि फिरोजाबाद के थाना एका के नगला गडरिया के नंदकिशोर उडीसा से कंटेनर में कागज भरकर जालंधर जा रहा था। पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को रोड से हटाया है।