फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सिपाही ने पालिका कर्मी को पीटा, हंगामा, माफी मांग कर मामला शांत

Tue, 30 Jan 2024 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सादे कपड़ों में जा रहे एक सिपाही की बाइक से ईओ की गाड़ी टकरा गई। इस पर सिपाही ने गाड़ी चालक को पीटने के साथ ईओ से अभद्रता की। यह देख रहे एक पालिका कर्मी ने मौके पर पहुंचकर सिपाही से ऐतराज जताया तो सिपाही और पालिका कर्मी के बीच नोंकझोंक हो गई। बाद में सिपाही पालिका कर्मी को जबरिया अपने साथ कोतवाली ले गया, जहां उसे पीटा।
विज्ञापन
सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका के एक कर्मचारी को जबरिया कोतवाली ले जाकर पीटने का कुछ पुलिस कर्मियों पर आरोप है। इस पर पालिका कर्मियों ने 29 जनवरी को थाने में हंगामा किया। सूचना पर पालिका चेयरमैन ने भी कोतवाली पहुंचकर पालिका कर्मी को पीटे जाने पर नाराजगी जताई। इस पर मुख्य आरोपी सिपाही ने पीड़ित पालिका कर्मी से माफी मांगी, जिस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताते हैं कि 28 जनवरी की शाम अधिशासी अधिकारी अपनी गाड़ी से नगर पालिका से निकल रहे थे। 

विज्ञापन


इसी बीच वहां से सादे कपड़ों में जा रहे एक सिपाही की बाइक से ईओ की गाड़ी टकरा गई। इस पर सिपाही ने गाड़ी चालक को पीटने के साथ ईओ से अभद्रता की। यह देख रहे एक पालिका कर्मी ने मौके पर पहुंचकर सिपाही से ऐतराज जताया तो सिपाही और पालिका कर्मी के बीच नोंकझोंक हो गई।

आरोप है कि बाद में अपने साथियों को लेकर पालिका पहुंचा सिपाही उक्त पालिका कर्मी को जबरिया अपने साथ कोतवाली ले गया, जहां उसे पीटा। इस बात की खबर किसी ने पालिका में दी तो वहां से तमाम कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर चेयरमैन संजय शर्मा भी कोतवाली पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने कर्मचारियों को समझाते हुए मुख्य आरोपी सिपाही को बुलाकर माफी मंगवाई, तब मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें