कस्बे में बिल बकाया होने पर सोमवार को चतुर्थ डिवीजन से जुड़े 1229 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। देर रात्रि तक उपभोक्ता विद्युत कार्यालय में बिल जमा करके कनेक्शन जुड़वाने के लिए पहुंचे। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इगलास सब डिवीजन के उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिल न जमा करने पर काटे गए हैं। देर रात्रि संयोजन कटने के बाद उपभोक्ताओं का बिल जमा करके संयोजन जुड़वाने का काम चलता रहा। लोगों का कहना था कि बिना किसी सूचना के कनेक्शन काटे जाने से विभाग के कर्मचारियों द्वारा मनमानी की गई है।