फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाली गौरव पदयात्रा

विज्ञापन
अतरौली में तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर विधानसभा क्षेत्र अतरौली में कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने आजादी की पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन ने की। पदयात्रा का संचालन मोहम्मद ताहिर गाजी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व इंदिरा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर शुरू की।
विज्ञापन

यह पदयात्रा अलीगढ़ अड्डे से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय संगीत व नारों के साथ उमरावगंज, सर्राफा बाजार, बड़ा बाजार से होते हुए राठी चौराहे पर पहुंचकर केएमवी कॉलेज से अवंतीबाई चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई। इस पद यात्रा में कांग्रेसी बहुत ही संख्या में शामिल हुए। ताहिर गाजी ने समस्त कांग्रेसियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। इस पदयात्रा में अतरौली शहर अध्यक्ष गुलाम वारिस, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बसी, सेवादल के प्रभारी सीपी गौतम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डूंगर सिंह, लक्ष्मी सिंह, मुख्तार अंसारी जावेद खान सहित समस्त कांग्रेसी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें