फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 26 जनवरी से शुरू होगी कांग्रेस की हाथ जोड़ो पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस द्वारा 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ जोड़ो पदयात्रा शुरू की जा रही है। इसकी तैयारियों के सिलसिले में सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक में रणनीति बनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में कांग्रेसजन प्रत्येक ब्लॉक के न्याय पंचायत स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर व बूथ स्तर पर घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सत्तारूढ़ भाजपा के विरुद्ध तैयार चार्ज शीट का वितरण करेंगे।
इस कार्य में वरिष्ठ कांग्रेसी, विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी, नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत के वार्ड अध्यक्ष नगर पंचायतों के अध्यक्ष मुख्य रूप से अपनी भूमिका निभाएंगे। वे हर घर पर दस्तक देंगे।
विज्ञापन

आगे कहा कि सदन में सभी ने पूरी मेहनत और निष्ठा से तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश शर्मा, नदीम गफूर, सीता शर्मा, ठाकुर शुभम सिंह अनवर अकील, रेखा शर्मा, अभिरुचि शर्मा, धर्मेंद्र लोधी, नासिर खान, बाबू खान, सागर सिंह तोमर, रमेश, राकेश देश राजन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें