महानगर के मौलाना आजाद नगर में 24 फुटा रोड पर सड़क पर जलभराव और ध्वस्त सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन हुआ।
आगा यूनुस ने कहा कि मौलाना आजाद नगर व शहंशाहबाद का नाला कूड़ा और गंदगी का साम्राज्य बन गया है। 24 फुटा रोड पर जलभराव है। डेंगू मलेरिया तेजी से फैल रहा है। कूड़ा उठाने और झाडू लगाने वाला कर्मी तक नहीं आता। आगा ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश में नाला-नाली साफ न होने के चलते जलभराव की चपेट में लोगों को भारी नुकसान हुआ था। आगा ने कहा कि जलभराव समाप्त होना चाहिए और नाला-नाली तली से साफ कराया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा। ब्यूरो