फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट चौराहे पर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक व हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल की अगुवाई में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अपमानजनक व्यवहार पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सेंटर प्वाइंट पर एसीएम द्वितीय को लोकसभा अध्यक्ष के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। जिसमें स्मृति ईरानी व अन्य भाजपा सांसदों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया। इससे पहले कांग्रेसजन मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड पर एकत्रित हुए और वहां से विवेक बंसल के नेतृत्व में स्मृति इरानी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जुलुस के रूप में कलेक्ट्रेट के लिए निकले। मगर सेंटर प्वाइंट पर उन्हें रोक लिया गया और गरमा-गरमी के बीच ज्ञापन दिया गया। इस दौरान कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, रूही जुबैरी, परवीन साबरी, सुशील गुप्ता,आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें