फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के दाम बढ़ने पर भड़के कांग्रेसी, दिया धरना

विज्ञापन
रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। रसोई गैस की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित एक ऑनलाइन ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में बुधवार को मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। विवेक बंसल ने कहा कि ढाई महीने से भी अधिक समय से देश लॉक डाउन से जूझ रहा है। आम लोगों के पास आजीविका का साधन खत्म हो गया है। लोग अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करना अमानवीय है । कोरोना महामारी के चलते उधोगों के बंद हो जाने लोग बेरोजगार हो गए हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी सिंह, शालिनी चौहान, ज्ञानप्रकाश सक्सेना, गोपाल मिश्रा, डा. राकेश सारस्वत, बिजेंद्र सिंह बघेल, कृष्णप्रताप सिंह, शाहिद खान, प्रदीप रावत, शाहिद शेख़, सागर सिंह तोमर, अविनाश शर्मा, आनंद बघेल, अंकुर मित्तल, फरहान इज़राइली, नितिन चौहान, राजेश कुमार आर्य, पिंकू बघेल, ज़हीर खान, पुनीत सभरवाल आदि मौजूद थे I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें