महिला से अभद्रता के आरोपी कांग्रेस नेता को जेल भेजा
अलीगढ़ (ब्यूरो)। कांग्रेस नेता विनोद पांडे को महिला के साथ छेड़खानी करने और उसके कपड़े फाड़ने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इस मामले का मुकदमा बुधवार की रात दर्ज किया गया था। थाना बन्नादेवी पुलिस के मुताबिक अशोक नगर निवासी विनोद पांडे कोठी लंकराम स्थित किसी विवाद में मध्यस्थता करने गया था। वहां पर एक पक्ष के साथ वह खा पी रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी गाए। आरोप है कि दूसरे पक्ष की एक महिला के साथ विनोद पांडे ने अभद्रता कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित महिला ने थाना बन्नादेवी में इस मामले की तहरीर दी जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विनोद पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को अदालत ने विनोद पांडे को जेल भेज दिया।