बालियान गर्ल्स कबड्डी अकेडमी जट्टारी में आयोजित 30 दिवसीय नि:शुल्क कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर में अमरोहा, झांसी और मथुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों की बेटियों ने भाग लेकर कबड्डी के तकनीकी कौशल और बारीकियों का प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में अतिथि समाजसेवी सूरज चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए दूसरे वर्ष 11 खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये की मदद की। उन्होंने कहा कि बेटियां खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षक दलबीर सिंह बालियान, महावीर स्वामी, अमित मास्टर आदि मौजूद रहे।