नगला मिर्जापुर के लायक सिंह ने पट्टा आवंटन की भूमि के रकबे को पैमाइश कर पूर्ण कराने, वार्ड संख्या 51 प्रिंस नगर कॉलोनी की कूपरी देवी ने जलकर के बिल को संशोधित कराने, अधौन के कौशलपाल सिंह ने चकरोड पर मिट्टी का कार्य कराये जाने, असदपुर क्याम की योगेन्द्री देवी ने घर के ऊपर से विद्युत लाइन हटाये जाने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र दिये, जिसे जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को मौका-मुआयना कर एक सप्ताह में नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिये। कोल सम्पूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
इस अवसर पर एडीएम सिटी मीनू राणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृणाली जोशी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, तहसीलदार, डीडीओ भरत कुमार मिश्र, सीएमओ डा0 नीरज त्यागी, डीएफओ, पुनीत द्विवेदी, सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।