नगर के अवंतीबाई चौराहा स्थित 100 शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय में डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत सीएमओ से की गई है।
गांव विधीपुर निवासी मदनपाल सिंह ने बताया है कि उनकी भाभी सुमन को डिलीवरी के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे 100 शैया अस्पताल में भर्ती किया गया। आरोप है कि डिलीवरी के लिए स्टाफ नर्स ने 1100 रुपये मांगे। रुपये न देने पर अलीगढ़ रेफर करने की धमकी दी। रुपये देने के बाद सुबह करीब नौ बजे डिलीवरी हो गई। आरोप है कि डिलीवरी के नाम पर मरीजों से अस्पताल में कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। मेडिकल अफसर डॉ. रचना ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। प्रकरण की जानकारी कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।