हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र में पिछले दिनों इंस्टाग्राम के एक ग्रुप पर ठाकुर व जाटव जाति के युवकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसमें जाटव पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज हो गया और एक युवक जेल चला गया। वहीं अब जाटव पक्ष की ओर से भगवान राम के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी कर गाली गलौज करने में ठाकुर पक्ष की ओर से आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत तहरीर दी गई है।
बैरामगढ़ी के सूरज चौहान उर्फ कालू ने बताया 11 फरवरी को इंस्टाग्राम पर गांव भीमगढ़ी के जाटव जाति के पंकज पुत्र राजाराम व उसके बेटे शिवम के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में भीमगढ़ी के पंकज ने बैरामगढ़ी के शिवम, विशाल व सनी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।
आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद पंकज ने 20 फरवरी को कालू के बड़े बेटे मनीष चौहान के इंस्टाग्राम पर ठाकुर बिरादरी व भगवान राम के लिए अमर्यादित बातें लिखकर धमकी दी। कालू ने साक्ष्यों सहित थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।