फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पालिका परिषद हाथरस में पहली बार हुआ समाधान दिवस, आईं 38 शिकायतें

Sun, 25 Feb 2024 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस की नगर पालिका परिषद में पहली बार समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 38 शिकायतें आईं। शिकायतों का निस्तारण करने के लिए प्रभारी ईओ ने तीन दिन का समय पालिका अधिकारी व कर्मचारियों को दिया है।
विज्ञापन
नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी ईओ को गंदगी का वीडियो दिखाता मीतई का - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद हाथरस के सभागार में पहली बार समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पहली बार लगाए गए इस दिवस में गंदगी, जलभराव, प्रकाश, गृह व जलकर की कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए प्रभारी ईओ ने तीन दिन का समय पालिका अधिकारी व कर्मचारियों को दिया।

विज्ञापन


लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे लोग बकायदा वीडियो लेकर समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने प्रभारी ईओ को वीडियो दिखाकर मौके की हकीकत बताई। पहली बार समाधान दिवस आयोजन में ही 38 शिकायतों के आने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले सप्ताह में इनमें बड़ा इजाफा होगा। समाधान दिवस में गंदगी की सफाई आदि न होने की छह शिकायतें आईं, जबकि गृह व जलकर की 17 शिकायतें आईं। सड़क निर्माण से संबंधित कुल सात शिकायतें आईं। पेयजल व जलभराव की कुल पांच शिकायतें आईं। प्रकाश व्यवस्था से संबंधित कुल तीन शिकायतें आईं।

कब्जे, नाली रोकने व जन्म प्रमाणपत्र के लिए भटके लोग
समाधान दिवस में पहले दिन कई ऐसी शिकायतें सामने आई, जिनके निस्तारण के लिए नगर पालिका अधिकारियों को माथापच्ची करनी पड़ी। इस दौरान आपसी रंजिश या मतभेद के चलते सड़क पर कब्जा व नाली रोकने की कई शिकायतें आईं। इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्रों से संबंधित ऐसी भी शिकायतें आईं, जिन्हें निस्तारित करने का अधिकार नियम परिवर्तन के कारण एसडीएम के पास है।

गांव मीतई को नगर पालिका में शामिल किए हुए काफी समय हो गया। कई ऐसी सड़कों का निर्माण हो गया, जहां अभी आबादी नहीं है, लेकिन जहां लोग रह रहे हैं, वहां नाली आदि का निर्माण नहीं हो रहा। मैने पूरा वीडियो दिखाया है। ईओ ने निस्तारण के आदेश दिए हैं।-गुलशन कुमार निवासी गांव मीतई

विज्ञापन

महादेव कॉलोनी में लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं हुआ। ऊबड़-खाबड़ सड़क से गुजरने को लोग परेशान है। बच्चे-बड़े सभी चोटिल होते हैं। जलनिकासी नहीं है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, अब देखते हैं समाधान दिवस में क्या होता है।-रेनू कुमार सिंह, महादेव नगर काॅलोनी
रावत नगर काॅलोनी में जल निगम की ओर से डाली गई पाइप लाइन में लीकेज है। जल निगम से भी शिकायत की है, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। पानी नालियों में खाली प्लाॅट में जमा हो रहा है। अब समाधान दिवस में शिकायत करने पर जल्द निस्तारण का आश्वासन मिला है।-लक्ष्मण सिंह, रावत नगर काॅलोनी
सीवेज पाइप लाइन की समस्या काफी गंभीर है। हमारे मोहल्ले तक न तो सीवेज लाइन है और न ही पेयजल पाइप लाइन। पूरा टैक्स वसूलने के बाद भी नगर पालिका सुविधा नहीं दे रहा। काफी समय से शिकायतें कर रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।-ओमप्रकाश शर्मा, भांग वाला नौहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें