भाकियू पदाधिकारियों के साथ शिकायत लेकर पहुंचे हथकरघा मजदूर
- फोटो : संवाद
हाथरस के बाला पट्टी बुनकर बस्ती निवासी राहुल माहौर ने ऊर्जा मंत्री को एक शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि अधिशासी अभियंता नगरीय विद्युत खंड प्रथम ने उसे गलत नोटिस दिया है। आरोप लगाया है कि बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर भाकियू के साथ हथकरघा से जुड़े श्रमिक 19 अक्टूबर को तहसील में समाधान दिवस में भी पहुंचे।
पीड़ित ने बताया है कि हथकरघा बुनकरों को एलएमवी-2 एवं एलएमवी- 6 की श्रेणी में भ्रामक तरीके से दर्शाकर उल्लेखित किया गया है। पावरलूम बनुकरों को टैरिफ प्रदान कर प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है। इस शिकायत को लेकर शनिवार को किसान यूनियन के पदाधिकारी व हथकरघा से जुड़े श्रमिक समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की। एसडीएम ने शिकायत का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।